logo

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में काँग्रेस की प्रचंड जीत से कांग्रेसियों में उत्साह, आतिशबाजी कर जताई खुशी।

खबर शेयर करें -

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में काँग्रेस पार्टी की प्रचण्ड जीत पर एसबीआई तिराहे में काँग्रेस कार्यकर्ताओ ने एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी के साथ एक- दूसरे को मिठाईयाँ बाटी साथ ही आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने खुशी जताते हुए आतिशबाजी की। भगवत सिंह डसीला ने कहा कि कर्नाटक में काँग्रेस पार्टी की बड़ी जीत लोकत्रंत को बर्बाद करने वालो के लिए बड़ा सबक है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार से भाजपा ने सांप्रदायिकता एंव जातिवाद का जहर घोला था। उसका मुँहतोड़ जवाब कर्नाटक की जनता ने अपने मत से दिया हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में केन्द्र की मोदी सरकार का पतन भी इसी तरह होगा।

यह भी पढ़ें 👉  शामा क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज स्थापना की संभावनाओं का डीएम ने लिया जायजा, सफल मॉडलों के अध्ययन के निर्देश

वही पूर्व विधायक ललित फर्सवाण ने कहा कि आज देश में भाजपा जिस तरह से भय, मँहगाई, बेरोजगारी और धर्मनिरपेक्षता को कमजोर करके सांप्रदायिकता को फैला रही है उसका आज कर्नाटक की जनता ने विधानसभा चुनाव में जवाब दे दिया है। देश की जनता रसोई गैंस की वृद्धि, मँहगाई व युवा बेरोजगारी से त्रस्त है। लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार झूठे नारों के छदम छल से देश की जनता की भावनाओं से खेल खेलकर जनता का शोषण कर रही हैं। जिसका सही जवाब कर्नाटक की जनता ने अपने मत के संदेश से स्पष्ट जता दिया हैं।

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह टंगड़िया ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में काँग्रेस पार्टी की विजय भाजपा सरकारों के पतन का आगाज हैं। आने वाले चुनावों में भाजपा इसी तरह मात खाएगी। आज भाजपा का दक्षिण का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। आने वाले चुनावों में भाजपा इसी तरह से इसका जवाब देगी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में एक और शिक्षिका का फर्जी सीटीईटी अंकपत्र निकला

वही महिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपा धपोला ने कहा कि देश की एकता एंव अखंडता ऒर धर्मनिरपेक्षता को चोट पँहुचाने वाली भाजपा को आज करारा जवाब कर्नाटक की जनता ने दिया हैं। और संदेश दिया है की जब जब लोकतंत्र खतरे में आएगा जनता अपना जवाब खुद de देगी।

पूर्व विधानसभा प्रत्यासी रंजित दास ने कहा कि जिस प्रकार से कर्नाटक की जनता ने देश में बेताहाशा मँहगाई, बेरोजगारी, केन्द्र की मोदी सरकार के कुशासन का जवाब दिया हैं। ऎसा ही जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता पुनः देकर केन्द्र में काँग्रेस पार्टी की सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प


वही यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने 2024 लोकसभा चुनाव में काँग्रेस पार्टी की केन्द्र में वापसी का बड़ा संकेत दिया हैं। देश की जनता सांप्रदायिकता का जहर घोलने को सत्ता से उखाड़ फॆकने के लिए संकल्प बना चुकी हैं। कर्नाटक की जनता ने अपने मन की बात करने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने मन की बात खुलकर वोट के रूप में दे दिया है।

वही कार्यक्रम में कवि जोशी,देवेंद्र परिहार, किशन कथायत,कुंदन गिरी,भूपेश खेतवाल, रुद्रा पांडेय,विनोद पाठक, अंकुर उपाध्याय, गोबिंद चंदोला, प्रकाश वाछमी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp