कांडा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कांग्रेस अर्जुन भट्ट के प्रथम कांडा आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांडा–कमस्यार के नेतृत्व में कांडा डाक बंगले में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केवलानंद पांडेय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन भी किया गया।
बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति और जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व दर्जा मंत्री राजेन्द्र टंगड़िया, बंशीधर कांडपाल, नवीन रौतेला, डिग्री कॉलेज अध्यक्ष शैलानी आर्या, आलम मेहरा, मनोज राठौर, गोकुल नगरकोटी, शंकर साहनी, नरेन्द्र राठौर, महेश राठौर, गंगा लाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है और जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने के लिए निरंतर संवाद और संघर्ष जरूरी है।








