logo

बारिश पर भारी पड़ी आस्था, राधा-कृष्ण मंदिर में विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आयोजित दो दिवसीय भव्य महोत्सव और मनमोहक शोभायात्रा के सफल समापन के बाद आज राधा-कृष्ण मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से हो रही लगातार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई और सैकड़ों की संख्या में लोग मंदिर परिसर पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने मंदिर में भजन-कीर्तन कर भगवान श्री राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया। बारिश के बीच भी मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
मंदिर समिति एवं आयोजकों ने बताया कि यह पारंपरिक आयोजन हर वर्ष श्रद्धा और धूमधाम के साथ आयोजित किया जाता है। महोत्सव के पहले दिन जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य भजन संध्या, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
दूसरे दिन नगर में विशाल डोला और शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता श्रद्धालुओं और नगरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
धार्मिक अनुष्ठानों और शोभायात्रा के बाद आज विशाल भंडारे का आयोजन कर दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का विधि-विधान के साथ समापन किया गया। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी ने आयोजन की भव्यता और धार्मिक आस्था को और खास बना दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ ने चलकाना में स्वीकृत सिंचाई नहर का किया स्थलीय निरीक्षण, स्रोत की जांच कर पानी की उपलब्धता स्पष्ट करने के निर्देश
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp