logo

गरुड़ में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, 100 से अधिक लोगों ने थामा पार्टी का दामन

खबर शेयर करें -

गरुड़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरुड़ के तत्वावधान में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में 100 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर नए सदस्यों और नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर तथा पार्टी का पटका ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

बैजनाथ में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन चंद्र भट्ट ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय पोषण माह के तहत निकली जागरूकता रैली, पौष्टिक आहार अपनाने का दिया संदेश

पूर्व विधायक ललित फर्सवाण ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की युवा विरोधी नीतियों के कारण आज युवा सड़कों पर लाठियां खाने को मजबूर हैं और उनके सपनों को कुचला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब ऐसी सरकार को सत्ता से हटाने का समय आ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के बीच बागेश्वर में निकला श्रीकृष्ण का डोला, जगह-जगह फोड़े मटके

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल दत्त भट्ट ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निष्पक्ष परीक्षाएं देने के बजाय पेपर लीक जैसी घटनाओं के जरिए उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी।

सम्मेलन में नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र टंगड़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष भगत सिंह डसीला, लोकमणि पाठक, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बालकृष्ण, प्रकाश कोहली, लक्ष्मण आर्य, गिरीश तिवारी, बसंत नेगी, भूपेश ऐठानी, देवेंद्र परिहार, ब्लॉक प्रभारी चंचल राम, भुवन बिष्ट, बबलू नेगी, शेखर पांडे, बलवंत सिंह, एसपी सिंह, गोपाल, केशव गिरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का भाजपा पर हमला, कहा- दोषियों को बचाने का काम कर रही सरकार
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp