logo

अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश, कपकोट में विधायक का पुतला दहन

खबर शेयर करें -

कपकोट। अंकिता भंडारी प्रकरण में नाम सामने आने के बावजूद दुष्यंत कुमार गौतम को जन्मदिन की बधाई दिए जाने से नाराज़ ब्लाक कांग्रेस कपकोट के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विधायक के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी जैसे गंभीर प्रकरण में जिन लोगों पर सवाल उठे हैं, उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित करना पीड़िता और न्याय की भावना का अपमान है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर भाजपा सरकार और विधायक के रवैये की कड़ी आलोचना की।
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गढ़िया ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है, लेकिन सत्ता पक्ष संवेदनहीनता का परिचय दे रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़िता को पूर्ण न्याय नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे।
प्रदर्शन में भुवन ऐठानी, बलवंत राम, सुंदर गढ़िया, गोविंद बिष्ट, प्रकाश कांडपाल, चामू देवली, जसोद राम, हरीश जोशी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share on whatsapp