logo

टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन संघर्ष को लेकर समिति ने की बैठक, आंदोलन की अगली रणनीति पर मंथन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। टनकपुर-बागेश्वर रेल संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बागेश्वर तक रेल लाइन पहुंचाने की मांग को लेकर आंदोलन की अगली रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रेल लाइन के मुद्दे को लेकर आगे की कार्ययोजना तैयार करने पर विचार-विमर्श किया।

यह भी पढ़ें 👉  मैग्नेसाइट कर्मियों ने दी 21 सितंबर से कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

बैठक की अध्यक्षता करते हुए रेल संघर्ष समिति बागेश्वर की अध्यक्ष नीमा दफौटी ने कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही प्रमुख मांग है। उन्होंने कहा कि मांग को मजबूती से उठाने के लिए समिति चरणबद्ध तरीके से संघर्ष को आगे बढ़ाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट में खेल महाकुंभ का आगाज, मैदान में दिखा युवा खिलाड़ियों का जोश

बैठक में रेल लाइन की मांग को लेकर जनसमर्थन जुटाने, आंदोलन को व्यापक रूप देने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा हुई। समिति ने कहा कि बागेश्वर को रेल सेवा से जोड़ने की मांग को लेकर क्षेत्र की जनता को एकजुट किया जाएगा।

समिति के सदस्यों ने कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन से पहाड़ के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ ही व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिल सकता है। बैठक में आगामी आंदोलन को लेकर विभिन्न सुझावों पर भी विचार किया गया।

Share on whatsapp