logo

कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव नहीं कराए जाने और ग्राम पंचायतों में प्रशासक बैठाए जाने का किया विरोध, सरकार का किया पुतला दहन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: एक साल से नगर निकाय के चुनाव नहीं कराए जाने तथा अब ग्राम पंचायतों में छह महीने के लिए प्रशासक बैठाए जाने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार व उनके जनप्रतिनिधियों का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। कहा कि कांग्रेस सरकार की मंसूबों को जतना तक ले जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर वन प्रभाग की बड़ी कार्रवाई, जंगल में आग लगाते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, लगा जुर्माना

जिलाध्यक्ष भगवत डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ता गुरुवार को एसबीआई तिराहे पर पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायतों के अधिकारों को समाप्त करने का काम कर रही है। कोरोना के चलते दो साल तक ग्राम पंचायतों में कोई भी विकास कार्य नहीं हो पाया। पंचायत प्रतनिधि दो साल का कार्यकाल बढ़ाने की मांग करते रहे, लेकिन सरकार ने उनकी नहीं मानी, लेकिन चुनाव भी वह नहीं करा रही है। एक साल हो गया नगर निकायों के कार्यकाल खत्म हुए। अभी तक चुनाव नहीं हुए हैं। छात्रसंघ चुनाव भी सरकार नहीं करा रही है। अब ग्राम पंचायतों में छह महीने के लिए प्रशासक बैठा दिए हैं। सरकार पूरी हिटलरशाही पर उतर आई है, लेकिन कांग्रेस चुप नहीं रहेगी। सरकार की मंशा को जनता के बीच ले जाएगी। जनता ही उन्हें आने वाले चुनाव में उन्हें इसका जवाब देगी। सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार व उनके जन प्रतनिधियों का पुतला दहन किया। इस मौके पर कवि जोशी, प्रेम दानू, पंकज कुमार, संजय चन्याल, ललित गिरी, मुन्ना पांडे,हरीश त्रिकोटी, बिशन गिरी, गीता रावल, सुनील, हीरा सिंह मेहता आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सात दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों ने सीखी भारतीय भाषाएं, संस्कृति और लोक परंपराएं; पारंपरिक खेलों में दिखाया उत्साह
Ad
Share on whatsapp