logo

जिला अस्पताल की बदहाली पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी,जिले के जनप्रतिनिधियों का फूंका पुतला

खबर शेयर करें -

बागेश्वर जिला अस्पताल की बदाहली पर कांग्रेस का लगातार अभियान जारी है। इसके बावजूद भी हालात नहीं सुधर रहे हैं। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। नाराज कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर जिले के जनप्रतिनिधियों का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक हालात नहीं सुधरते तब तक उनका यह अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जापान में रोजगार की तैयारी,बागेश्वर के 15 युवा सीख रहे जापानी भाषा

जिला महामंत्री कवि जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभाम में वक्ताओं ने कहा कि जिला अस्पताल में दूरस्थ्य क्षेत्र के लोग इलाज के लिए आते हैं, लेकिन यहां की बदहाल व्यवस्था के चलते उन्हें समय पर इलाज तक नहीं मिल पा रहा है। अल्ट्रासाउंड से लेकर अन्य व्यवस्थाएं पटरी से उतर चुकी हैं। इस समस्या को कांग्रेस कई बार उठा चुकी है, लेकिन यहां के जनप्रतिनिधियों की कुंभकर्णी नींद नहीं खुल रही है। कांगेस इस तरह की मानसिकता को कतई नहीं पनपने देगी। जल्द व्यवस्था में सुधार की मांग की है। सभा के बाद जनप्रतिनिधियों का पुतला दहन किया। इस मौके पर गोकुल परिहार, प्रकाश बाछमी, सुल्तान खान, राहुल कुमार,कमलेश गड़िया, प्रेम दानू, पंकज कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भटखोला प्रधानाचार्य हत्याकांड,झिरौली के थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, मामले की जांच सीओ कपकोट को सौंपी
Ad
Share on whatsapp