logo

पालड़ीछीना-जैनकरास-कंगाड़छीना मोटर मार्ग के समर्थन में उतरी कांग्रेस, आंदोलन को दिया समर्थन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय महेंद्र सिंह करायत की स्मृति में पालड़ीछीना-जैनकरास-कंगाड़छीना मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन के 15वें दिन कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आंदोलन स्थल पहुंचकर आंदोलनकारियों का उत्साहवर्धन किया तथा सेनानियों और सैनिकों के प्रति हो रही कथित अवमानना पर गहरा रोष व्यक्त किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि क्षेत्र की जनता वर्षों से इस सड़क निर्माण की मांग कर रही है, लेकिन अब तक सरकार द्वारा इस जनहित के मुद्दे की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की बुनियादी सुविधाओं से जुड़े इस मुद्दे को अब और टाला नहीं जा सकता। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। आंदोलन स्थल पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन भट्ट, निर्वतमान अध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐंठानी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवीन टम्टा, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवल टम्टा, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कार्की, जिला पंचायत सदस्य राजू नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश खेतवाल, कैप्टन धाम सिंह सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आंदोलनकारियों ने कांग्रेस नेताओं और जनप्रतिनिधियों का समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के अधिकार, सम्मान और विकास का आंदोलन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पालड़ीछीना-जैनकरास-कंगाड़छीना मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ नहीं हो जाता, तब तक उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पालड़ीछीना-जैनकरास-कंगाड़छीना मोटर मार्ग की मांग को लेकर आंदोलन तेज,भूतपूर्व सैनिक संगठन ने दिया समर्थन
Ad
Share on whatsapp