logo

प्रेमचंद के पहाड़ विरोधी बयान पर भड़के कांग्रेसी, किया पुतला दहन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद के अमार्यादित बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नराज कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री समेत प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सत्ता के नशे में भाजपा नेता बेलगाम हो गए हैं। जिसे कांग्रेस सहन नहीं करेगी।

जिलाध्यक्ष भगवत डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के विधायक व नेता बेलगाम हो गए हैं। वह आए दिन अनर्गल बयानबाजी करने के साथ सत्ता की हनक भी लोगों को दिखा रहे हैं। इसकी करतूथ किसी से छिपी नहीं है। बता दे कि कल विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सारी मर्यादा तार-तार कर दी है। उन्होंने जो बयान दिया है उससे कांग्रेस आहत हैं। उनके बयान पहाड़ विरोधी है। मंत्री यह भूल गए हैं कि उन्हें जो सत्ता मिली है वह पहाड़ के लोगों की कुर्बानी से ही मिली है। इसके बाद उन्होंने अग्रवाल, सीएम व प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर राजेंद्र परिहार,भगवत रावल, किशन कथायत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: उपनल कर्मियों को बड़ी राहत, 12 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

वही कपकोट में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी के नेतृत्व में भी कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पहाड़ और पहाड़ियों के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में मंत्री का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान ऐठानी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा पहाड़ का अपमान करने वाले मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने का की गूंगा बनकर पहाड़ियों का अपमान सहने वाले पहाड़ी विधायकों को भी चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। पहाड़ियों का अपमान किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में SUCCESS POINT कोचिंग संस्थान का दर्जा राज्यमंत्री भूपेश उपाध्याय ने किया शुभारंभ, प्रतियोगी परीक्षाओं की होगी तैयारी
Ad
Share on whatsapp