logo

कांग्रेस ने भाजपा आईटी सेल पर दुष्प्रचार का आरोप लगाया, एसपी को सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता शेखर वर्मा एवं भाजपा उत्तराखंड आईटी सेल के खिलाफ फर्जी प्रचार और मानहानि के आरोपों को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के को ज्ञापन सौंपा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसजनों ने इस मामले में आपराधिक प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

धरना स्थल की घटना को गलत रूप में पेश करने का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 21 नवंबर 2025 को देहरादून के वन विभाग मुख्यालय, राजपुर रोड पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में वन्यजीव-मानव संघर्ष से हो रही जनहानि के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन आयोजित किया गया था।
इस दौरान अध्यक्ष गोदियाल ने प्रतीकात्मक रूप से एक प्लास्टिक खिलौना गन का उपयोग कर जनभावना प्रकट की थी।

यह भी पढ़ें 👉  कांडा में भवन की छत पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि इसी सांकेतिक प्रदर्शन की तस्वीरों/वीडियो को भाजपा आईटी सेल एवं इसके पूर्व अध्यक्ष शेखर वर्मा ने पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर सोशल मीडिया में गलत संदर्भ में प्रसारित किया। आरोप है कि पोस्ट में गोदियाल को विभिन्न कुख्यात आतंकवादी संगठनों के सरगना के रूप में दिखाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सावन में मीट मार्केट बंद करने के हिंदूवादी संगठनो के आह्वान पर बागेश्वर व्यापार संघ का विरोध, कहा व्यापारी नहीं करेंगे दुकानें बंद

मानहानि और फेक न्यूज फैलाने का आरोप

ज्ञापन में कहा गया है कि यह कार्य आईटी अधिनियम, मानहानि कानून और फेक न्यूज व दुष्प्रचार से संबंधित विधिक धाराओं का स्पष्ट उल्लंघन है। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं, स्वस्थ राजनीतिक व्यवहार और सामाजिक सद्भाव के खिलाफ बताया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी-भरकम बिजली बिलों से जनता परेशान, बिल ठीक नहीं हुए तो होगा आंदोलन : हरीश ऐठानी

एफआईआर दर्ज करने की मांग

हरीश ऐठानी ने एसपी से अनुरोध किया कि उक्त कृत्य की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों के खिलाफ विधि के अनुसार कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाए। पुलिस अधीक्षक ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच का आश्वासन दिया। इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला,पूर्व अध्यक्ष लोकमणि पाठक, बालकृष्ण, महेश पंत और कुंदन गोस्वामी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp