logo

कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने दिया धरना, उग्र आंदोलन की चेतावनी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। लंबित मांगों के निस्तारण को लेकर कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने शनिवार को जिला कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रांतीय आह्वान पर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर शासन के खिलाफ नारेबाजी की और जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजा।कर्मचारियों ने वर्ष 2005 से लंबित कलेक्ट्रेट ढांचे के पुनर्गठन, कलेक्ट्रेट को विशेष विभाग का दर्जा देने, वेतनमान में सुधार, पदोन्नति में 10 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने और लंबित स्थानांतरण मामलों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग उठाई। संघ के अनुसार, 12 से 14 अक्टूबर तक काली फीती बांधकर विरोध जताने के बावजूद मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों का शीघ्र निस्तारण नहीं होने पर प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन की अगली रणनीति तय कर आंदोलन तेज किया जाएगा।
धरने में जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार, जिला मंत्री विनोद तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार, महिला उपाध्यक्ष गीता टंगड़िया, मंगल सिंह बजेठा, भावना कोरंगा साह, प्रेम सिंह भाकुनी, सुनील कुंवर, अनिल कुमार और दिनेश खेतवाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कलश यात्रा के साथ देवी एवं दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज, विधायक पार्वती दास ने किया शुभारंभ
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp