logo

सीओ ने किया अग्निशमन केंद्र का अर्द्ध-वार्षिक निरीक्षण

खबर शेयर करें -

अभिलेख सुव्यवस्थित मिले, फायर एवं रेस्क्यू उपकरणों को तैयार रखने के निर्देश

बागेश्वर। पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अजय लाल शाह ने मंगलवार को अग्निशमन केंद्र बागेश्वर का अर्द्ध-वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन इंचार्ज एलएफएम त्रिलोक राम के नेतृत्व में सभी अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित मिले।

सीओ ने फायर स्टेशन की विभिन्न ड्यूटियों का जायजा लिया। वॉच रूम और संतरी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी वर्दी में सतर्क पाए गए। इसके अलावा फायर स्टेशन कार्यालय, स्टोर, भोजनालय और एमटी कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  24 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल समेत युवक गिरफ्तार

निरीक्षण के दौरान कर्मचारी बैरक, गैरेज और फायर स्टेशन परिसर का जायजा लेने के साथ ही कार्यालय, स्टोर और एमटी कार्यालय में रखे सरकारी अभिलेखों की जांच की गई। सभी अभिलेख व्यवस्थित पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के जन्मदिन पर बागनाथ धाम में भाजपा ने किया हवन-यज्ञ

इसके बाद सीओ ने अग्निशमन केंद्र में तैनात कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। कर्मचारियों की ओर से किसी प्रकार की समस्या नहीं बताई गई।

इस दौरान सीओ अजय लाल शाह ने कर्मचारियों को अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने अग्निशमन एवं आपात सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए सभी फायर एवं रेस्क्यू उपकरणों को हर समय तैयारी की स्थिति में रखने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कोट भ्रामरी मेले में बदली यातायात व्यवस्था,17 से 19 सितंबर तक लागू रहेगा प्लान, मंदिर परिसर जीरो जोन घोषित
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp