logo

बादल फटने से होटल में आया भारी मलबा,एक ही परिवार के तीन लोगो की हुई मौत

खबर शेयर करें -

टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र में आपदा के कहर जारी है।
नैलचामी क्षेत्र के जखनयाली गांव में रात को बादल फटने से तबाही मची है। जिससे एक परिवार के तीन लोगों के मलबे में दबने से मौत हो गई,बारिश और रात का अंधेरा होने से नुकसान का पता नहीं चल पाया ।

नैलचामी क्षेत्र के जखनयाली में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। यहां सड़क के किनारे नोताड़,सरोली नाम तोक में एक छोटा सा होटल था उसमें भानु प्रसाद (50), उनकी पत्नी नीलम देवी (45) और पुत्र विपिन (28) रहते थे ,अचानक पहाड़ी के बादल फटने से भारी मलबा गया और होटल के अंदर रह रहे तीनो लोग मलबे में फंस गए।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट में स्वाभिमान मोर्चा की जनसभा, 2027 के चुनाव के लिए बदलाव का शंखनाद

आस पास के लोगो कों पता चलने पर जिला प्रशासन और एसडीआरएफ तथा पुलिस के साथ सभी लोगो ने मिलकर ने दो शवों को मलबे से बाहर निकाल दिया है।तीसरे घायल विपिन को भी निकाला जिसे वहांन से पिलखी अस्पताल लाया गया हालात नाजुक होने पर इसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया,लेकिन विपिन को रात 2 बजे पिलखी से हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स ले जाया जा रहा था। सभी आपातकालीन प्रयास और उपचार देने के बावजूद दुर्भाग्य से विपिन को बचाया नहीं जा सका। विपिन ने डैम टॉप के निकट दम तोड़ दिया। उसकी बॉडी को जिला अस्पताल बौराड़ी में लाया गया है।

Share on whatsapp