logo

एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई हाथापाई

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम कैंपस में किए जाने का एनएसयूआई ने कड़ा विरोध किया। इस दौरान दोंनों संगठनों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों में हाथापाई हो गई। इस दौरान एक छात्र ने अर्थशास्त्र के प्राध्यापक पर भी हमला कर दिया। कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक तथा कोतवाल मौके पर पहुंचे और छात्रों को शांत किया। मामले में दोनों पक्ष थाने में तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी में फंसे युवक को दमकल टीम ने सुरक्षित निकाला

अभाविप की ओर से दी गई तहरीर में सौरभ जोशी ने कहा कि आज उनका बीडी पांडेय कैंपस में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता वहां पहुंचे उनके तथा अर्थशास्त्र विभाग के अतिथि प्राध्यापक अमित जोशी के साथ मारपीट की। उनके कपड़े तक फाड़ दिए। उन्होंने पंकज कुमार, कमलेश गाड़िया, प्रेम दानू, राहुल कुमार, निमिष रावत, हरीश नेगी, राहुल बाराकोटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में पहली बार उगा जापानी फल पर्सीमन, पूर्व सैनिक गोविंद सिंह परिहार की पहल से किसानों को नई उम्मीद

वही एनएसयूआई की ओर से पंकज कुमार पूर्व विवि प्रतिनिधि ने भी तहरीर सौंपी है। जिसमें उनका कहना है कि आज आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा परिसर में बगैर किसी अनुमति के एक कार्यक्रम चलाया जा रहा था। पूछताछ करने पर उन्होंने हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि सौरभ जोशी, हरेंद्र दानू, विक्रम दानू, कविंद्र रौतेला ने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। गाली-गलौज के साथ धमकी भी दी। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। साथ ही छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार ने भी पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर मामले की जांच की मांग की है। यदि जांच नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट-बागेश्वर मुख्य मार्ग पर मलबे का खतरा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने BRO पर उठाए सवाल

वही परिसर निदेशक डॉ दीपा कुमारी कहा कि महाविद्यालय परिसर में हो रहे कार्यक्रम की जानकारी से उनको नहीं थी।

वही सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp