logo

काफलीगैर में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित स्थानीय जनप्रतिनिधि खेल महाकुंभ का शुभारंभ आज काफलीगैर क्षेत्र के शिवालय मैदान में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि बालम सिंह बिष्ट, जिला संयोजक सैनिक प्रकोष्ठ बागेश्वर, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान मटेला प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह रौतेला, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा रौतेला तथा पूर्व एसएमसी अध्यक्ष नीमा कार्की ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
खेल महाकुंभ के संयोजक एवं प्रधानाचार्य राजीव निगम ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रतियोगिता के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह जनौटी ने किया, जबकि अध्यक्षता राजकीय इंटर कॉलेज सैंज के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद ने की।
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में दिव्यांशु कुमार ने प्रथम, हर्षवर्धन डंगवाल ने द्वितीय और मोहित बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में पूजा प्रथम, प्रतिज्ञा द्वितीय और मानसी तृतीय रहीं।
अंडर-19 बालक वर्ग की ऊंची कूद में मुकेश कुमार ने पहला, सुमित सनवाल ने दूसरा और कृष्णा सुयाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालिका वर्ग की ऊंची कूद में माही सनवाल प्रथम, भावना रौतेला द्वितीय और तनुजा पंत तृतीय स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर कैलाश कुमार मेहता, प्रकाश सिंह मेहता, किरण प्रसाद, महेंद्र गड़िया, हरीश राम, अखिलेश असवाल, अर्जुन सिंह भाकुनी, सुमित पंत, रीना टम्टा सहित कई लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Share on whatsapp