logo

अतिवृष्टि से बाधित चल रहा चीरबासा हैलीपैड़ हैली सेवाओं के लिए हुआ तैयार

खबर शेयर करें -

केदारघाटी में अतिवृष्टि के बाद से कई मार्ग आवाजाही हेतु बंद हो गए थे। जिन्हें खोले जाने के लिए विभिन्न रेस्क्यू टीमें लगातार अभियान चलाए हुए है। शनिवार को जिला प्रशासन को बड़ी कमियाबी तब मिली जब एसडीआरएफ की टीम ने लैंड स्लाइड के चलते बंद पड़े चीरबासा हेलीपैड को दुरुस्त किया। यह हेलीपैड दुरुस्त होने से रेस्क्यू अभियान में बड़ी मदद मिली।

यह भी पढ़ें 👉  जिला कार्यालय में धरना प्रदर्शन आज भी रहा जारी।

जिला अधिकारी सौरभ गहरवार पहले दिन से ही चीरबसा हेलीपैड संचालित करने को प्रयासरत थे। शनिवार को कमांडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा अपनी टीम के साथ भीमबली हैलीपैड पर उतरे जहां से पैदल ट्रैक को ठीक करते हुए चीरबासा पहुंचे। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग के मुख्य पड़ाव चीरबासा हैलीपैड़ हैली सेवाओं हेतु पूर्णतः बाधित हो गया था। एसडीआरएफ की टीम द्वारा हेलीपैड पड़े बड़े बोल्टर हटा कर चीरबासा को हैली हेतु सुचारू कर दिया गया है जो रेस्क्यू टीमों के लिए बड़ी राहत है। जिलाधिकारी ने प्रशासन की टीम के साथ हैलीपैड पर पहली लैंडिंग कर पूरी टीम की हौसला अफजाई की। शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे तक चीरबासा हैलीपैड़ से करीब 40 लोगों को रेस्क्यू किया गया। बताया कि अब हैली सेवाओं के माध्यम से चीरबासा से रेस्क्यू कार्यों को और भी आसानी व सुगमता से किया जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी ने कपकोट विधानसभा से सीए वरुण चंदोला को बनाया प्रत्याशी, चंदोला ने पहाड़ के विकास को लेकर पेश किया विजन
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp