logo

प्रेमा ब्यूटी पार्लर में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

खबर शेयर करें -

मास्टर ट्रेनर प्रेमा परिहार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान भी आयोजित

बागेश्वर : 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर प्रेमा ब्यूटी पार्लर में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मास्टर ट्रेनर प्रेमा परिहार ने किया। इस अवसर पर पार्लर से ट्रेनिंग ले चुके नए और पुराने सभी बच्चों को आमंत्रित किया गया, जिनकी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें 👉  मनहरबूंगा बाईपास रोड पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, यातायात हुआ बाधित

बच्चों के साथ बाल दिवस मनाने से पहले प्रेमा परिहार ने सभी बच्चों को आसपास की सफाई के महत्व के बारे में जागरूक किया। उनके नेतृत्व में बच्चों एवं उपस्थित लोगों ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को स्वच्छ परिवेश बनाए रखने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मानव-वन्यजीव संघर्ष पर कार्यशाला, बंदरबाड़ा बनाने की तैयारी

स्वच्छता अभियान के बाद सभी बच्चे प्रेमा ब्यूटी पार्लर में एकत्र हुए, जहाँ बाल दिवस का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी–अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया और विभिन्न गतिविधियों में बढ़–चढ़कर हिस्सा लिया। किसी ने कला दिखाई, किसी ने अपना हुनर, तो किसी ने अपनी रुचि से सभी को प्रभावित किया।

यह भी पढ़ें 👉  साक्षरता दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा,भाषण में आर्यन और क्विज में हर्षिता ने हासिल किया प्रथम स्थान

मास्टर ट्रेनर प्रेमा परिहार ने कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें सही दिशा देना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। उन्होंने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp