logo

जनगणना का आगाज, अब घर बैठे खुद दर्ज कर सकेंगे अपना विवरण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर,

जिले में भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित आगामी जनगणना की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। इसी क्रम में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कलेक्ट्रेट परिसर में जनगणना अभियान के प्रथम चरण का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनगणना को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए कहा कि इससे प्राप्त आंकड़े ही भविष्य की सामाजिक एवं आर्थिक योजनाओं की आधारशिला तय करते हैं।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जनगणना के पहले चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं आवास गणना (House Listing and Housing Census) का कार्य 25 अप्रैल से 25 मई तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान जनपद के सभी मकानों का विस्तृत विवरण संकलित किया जाएगा, जिससे योजनाओं का सटीक एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के क्रमिक अनशन को कांग्रेस का समर्थन,पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने भी दिया धरना

इस बार जनगणना प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा ‘स्वयं गणना’ (Self Enumeration) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके तहत नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक घर बैठे अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। यह सुविधा पूर्णतः वैकल्पिक है, जिससे तकनीक-सक्षम नागरिक स्वयं अपनी गणना कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  36 लाख के गबन में डाकपाल को तीन साल की सजा, लाखों का अर्थदंड

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन नागरिकों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया संभव नहीं है, उनके लिए चिंता की कोई आवश्यकता नहीं है। निर्धारित अवधि में सरकारी प्रगणक घर-घर जाकर सभी आवश्यक जानकारियां एकत्रित करेंगे और गणना का कार्य पूर्ण करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रवाईखाल-गरुड़ रोड पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, कार क्षतिग्रस्त,आधे घंटे बाद बहाल हुआ यातायात

उन्होंने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। साथ ही, स्वयं गणना की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए सटीक जानकारी प्रदान करें, ताकि जिले एवं देश के विकास के लिए योजनाएं अधिक प्रभावी ढंग से तैयार की जा सकें।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp