logo

दीपेंद्र कोशियारी की प्रदेश महामंत्री नियुक्ति पर भाजयुमो ने की आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा शनिवार को बागेश्वर के मूल निवासी दीपेंद्र कोशियारी की प्रदेश महामंत्री नियुक्ति पर उत्सव का माहौल देखने को मिला। जिलाध्यक्ष दीपक गस्याल के नेतृत्व में SBI तिहरा के पास आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन अंतिम छोर तक जनसेवा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध : जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे

जिलाध्यक्ष दीपक गस्याल ने बताया कि कल भाजयुमो उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष विपुल मिंदोली के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री के रूप में दीपेंद्र कोशियारी और मुलायम रावत की नियुक्ति महेंद्र भट्ट (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा) द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियां संगठन को और अधिक मज़बूती देंगी तथा आने वाले समय में युवाओं को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  योग दिवस से पहले बागेश्वर में योग जागरूकता अभियान का आगाज, रेडक्रॉस भवन में सामूहिक योगाभ्यास

दीपक गस्याल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व की यह नई टीम 2027 में राज्य में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। युवा शक्ति भाजपा की रीढ़ है और संगठन को गांव-गांव तक मज़बूत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय संरक्षण का संदेश लेकर माउंट सतोपंथ अभियान रवाना, 7,075 मीटर ऊंची चोटी फतह करने निकला दल

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री पुरन नगरकोटी,आदर्श कथायत, जिला महामंत्री राजेंद्र दानू, धीरेन्द्र परिहार, नगर अध्यक्ष राहुल साह, नितिन जोशी, मनोज बचखेती, सुंदर दानू, संजय नेगी, अर्जुन पंवार, हर्ष सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp