logo

भाजपा पार्षद ने युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

खबर शेयर करें -

प्रदेश में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप एक भाजपा नेता पर लगा है। हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित इलाके में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष और नगर निगम पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पार्षद को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, जज फार्म निवासी नितिन लोहनी रविवार रात पार्षद अमित बिष्ट से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोप है कि अमित बिष्ट ने नितिन पर गोली चला दी। गोली लगते ही नितिन की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  जिला कार्यालय में धरना प्रदर्शन आज भी रहा जारी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पार्षद को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से पार्षद की लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 10 विद्यालयों में लगे विधिक जागरूकता शिविर, बच्चों को बताए अधिकार

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे कुछ दिन पहले हुआ आपसी विवाद कारण हो सकता है। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।

वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी पार्षद पहले भी कई विवादों और मारपीट के मामलों में चर्चा में रहा है। इसी पार्षद से जुड़े एक पुराने विवाद को लेकर पूर्व में विधायक बंशीधर भगत को कोतवाली परिसर के बाहर धरना भी देना पड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में औषधि विभाग का छापेमारी अभियान, 10 दवाओं के नमूने जांच को भेजे जाएंगे

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp