संत गुरु रविदास जयंती वर्ष पर भाजपा की ‘समरसता संकल्प’ जिला कार्यशाला आयोजित
बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बागेश्वर में पूज्य संत शिरोमणि संत गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में ‘समरसता संकल्प’ जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा दानू गाड़िया ने की। कार्यशाला में वक्ताओं ने संत गुरु रविदास जी के जीवन, व्यक्तित्व और उनके द्वारा दिए गए समानता, समरसता, सेवा, सद्भाव तथा कर्मप्रधान जीवन के संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी के विचार आज भी समाज को सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता का मार्ग दिखाते हैं। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक समरसता को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर हाल ही में मनोनीत सभासदों का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के दर्जा राज्यमंत्री भूपेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी एवं संजय परिहार, जिला मंत्री ओमप्रकाश ऐठानी एवं सुनील दोसाद, नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट गीता ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर दीपा देवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आदर्श कठायत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा गोस्वामी, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद, नगर मंडल अध्यक्ष विवेक तिवारी, घनश्याम सिंह, दया कृष्ण जोशी, अरुण कुमार, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन संत गुरु रविदास जी महाराज के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक समरसता, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ किया गया।








