देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में कुल 12 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। बैठक के बाद सीएम के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैबिनेट के फैसलों की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने प्रदेश के विकास, सुशासन एवं जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं श्री जसपाल राणा ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा से देश एवं प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
इसके बाद राज्यहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के फैसलों का असर शिक्षा, पर्यटन, कृषि, पशुपालन, आबकारी और कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर पड़ेगा।
महत्वपूर्ण फैसले:
उत्तराखंड संस्कृत नियमावली 2026 में संशोधन को मंजूरी.
सड़क बनाने के इस्तेमाल होने वाले कोलतार की उपलब्धता ना होने की वजह टेंडर की अनुबंध समय बढ़ाया गया.
उत्तराखंड मो पूर्णतः साक्षरता घोषित करने को लेकर कैबिनेट में मंज़ूरी.
आबकारी नियमावली में संशोधन, अब वेट और सेस में लगाने वाले दोहरे टैक्स को ख़त्म किया गया.
कृषि विभाग में सगंध पोधा केंद्र सेलाकुई में परफ्यूम की जांच के लिए बनायी जाएगी प्रयोगशाला.
पर्यटन विभाग द्वारा हिमालय कार रैली के आयोजन को लेकर मंज़ूरी. जिसमें 25 देशों के लोग शामिल.
उपनल के मामले में समान कार्य समान वेतन अब कट ऑफ़ डेट से इतर वालो को मंज़ूरी.
कारगार नियमावली में अभ्यस्त अपराधी की परिभाषा निर्धारित.
सेवा नियमावली में भी संशोधन विभाग में पदों की संख्या भी बढ़ाई गई.
राज्य आंदोलन कारियों को 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण को हाल में हुई भर्तियों में शामिल किया गया.
चारधाम यात्रा में इस्तेमाल में होने पशुओं के बिना की धनराशि 20 फीसदी सरकार देगी, सरकार 1 करोड़ खर्च.
पशुपालन विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत कृत्रिम गर्भधारण की योजना को मंजूरी
कैबिनेट के इन फैसलों को राज्य के विकास, कर्मचारियों के हित और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।








