logo

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर कोट भ्रामरी मंदिर डंगोली में हवन-यज्ञ, स्वच्छता अभियान एवं विशाल भंडारे का आयोजन

खबर शेयर करें -

गरुड़/बागेश्वर। उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिवस के अवसर पर गरुड़ स्थित मां कोट भ्रामरी मंदिर, डंगोली में हवन-यज्ञ, स्वच्छता अभियान एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट जी के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर विधिवत हवन-यज्ञ कर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के दीर्घायु जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही प्रदेश के विकास, समृद्धि एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित लोगों ने कामना की कि मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास एवं प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पुंडर घाटी विकास मंच एवं मां नंदा महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजन, तकनीकी ज्ञान के सदुपयोग पर दिया जोर

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वर्ण समाज के संगठन गठन को लेकर बाबा बागनाथ मंदिर में बैठक, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, प्रमुख किशन सिंह बोरा, विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास, मंगल सिंह राणा, दयाल काला, के.आर. आर्य, नरेश कुमार, इंदर सिंह बिष्ट, जनार्दन लोहनी, दीपक खुल्बे, हुस्न आर्य, सुनील दोसाद, डी.के. जोशी, नवीन कुमार, मनोज कुमार, गोपाल भंडारी, हरीश रावत, अनीता आर्य, धंधा देवी, उमा रावत, उमेद सिंह रावल गजेन्द्र सिंह शंकर सिंह, दीपा जोशी, कैलाश खुल्बे, पूरन रावत, बहादुर कोरंगा, लक्ष्मी दत्त पांडे, प्रकाश जोशी, कमलेश पांडे, भूपाल सिंह, रमेश जोशी, भगवान राणा, हरीश सिंह, गोविंद डसीला, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, पुरोहित विनय लोहनी, हेम रावत, हिमांशु खाती, ललित प्रसाद, अभय नेगी, राजेंद्र पाठक, के. नारायण दत्त पंत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुरानी पेंशन बहाली की मांग को पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण का समर्थन, देहरादून पहुंचकर कर्मचारियों के आंदोलन में हुए शामिल
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp