logo

राष्ट्रीय ताइक्वांडो में बागेश्वर का परचम, 11 पदक जीतकर खिलाड़ियों ने रचा कीर्तिमान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता (21–23 नवंबर 2025, जालंधर, पंजाब) में बागेश्वर जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। जिले के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 1 रजत और 6 कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में देश के 30 राज्यों के 700 से अधिक खिलाड़ी शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  खदानों का संचालन बंद होने पर जिला कार्यालय में धरने पर बैठे ग्रामीण, वैधानिक आधार बताने की मांग

सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की मेहनत रंग लाई। टीम के साथ कोच गोकुल खेतवाल मौजूद रहे तथा सहयोगी के रूप में हर्षिका तिवारी और बबलू खेतवाल ने योगदान दिया।

पदक विजेता खिलाड़ी

स्वर्ण पदक —
पूजा दानू, लता कोरंगा, नमन खेतवाल, कृष्णा साह

यह भी पढ़ें 👉  सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया, 210 करोड़ का साम्राज्य खड़ा किया : गिरधारी लाल साहू का वीडियो वायरल

रजत पदक —
भूमिका टाकुली

कांस्य पदक —
गर्वित जोशी, प्रशांत कांडपाल, चेतना टाकुली, प्रियंका कोरंगा, यशराज देव, प्रियंका (दोहरी सफलता)

जिले की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित कमलेश तिवारी, जिला संघ के सचिव दरवान सिंह परिहार, अनिल कार्की, खेल अधिकारी गुंजन बाला, युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन रावत, किरन नेगी, आशीष धपोला, मनीष गड़िया, ललित नेगी, दीपक जोशी ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, ताइक्वांडो में जीते 8 स्वर्ण पदक

बागेश्वर के खिलाड़ियों की इस राष्ट्रीय सफलता ने जिले का गौरव बढ़ाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp