logo

खेलो इंडिया अस्मिता लीग में बागेश्वर की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 8 पदक

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : अल्मोड़ा में 18 से 19 अगस्त तक आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता लीग के महिला वर्ग में बागेश्वर की नौ खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर ज़िले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने कुल 8 पदक अपने नाम किए, जिनमें 2 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लीती इंटर कॉलेज में शामा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बताए साइबर ठगी से बचने के तरीके

U-46 में मानवी रावत स्वर्ण पदक

U-49 में प्रियंका पांडे स्वर्ण पदक

U-57 में अनिता पांडे रजत पदक

U-55 जूनियर में प्रशस्ति तम्टा रजत पदक

U-51 में सोनाक्षी आर्या रजत पदक

U-35 सब-जूनियर में आराध्या उपाध्याय रजत पदक

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन, जीते 17 पदक

U-29 सब-जूनियर में निहारिका चौधरी कांस्य पदक

U-24 सब-जूनियर में माही रावत कांस्य पदक

इन विजेताओं में से 6 खिलाड़ी अब नाशिक में होने वाली अस्मिता लीग में ज़िले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

जिला ताइक्वांडो एवं पारा ताइक्वांडो एसोसिएशन, बागेश्वर के अध्यक्ष इंद्र सिंह फस्वांन, सचिव किशोर कुमार, उपाध्यक्ष गणेश धपोला, देवेंद्र बिष्ट, दीपक रौतेला और अशोक दफौटी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share on whatsapp