logo

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बागेश्वर के कलाकारों ने बिखेरी चमक,सामूहिक लोकनृत्य में मिला तृतीय स्थान

खबर शेयर करें -

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बागेश्वर की जनपदीय टीम ने चमक बिखेरी
सामूहिक लोकनृत्य में तृतीय स्थान, कुल 33 प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में दी प्रस्तुति

देहरादून/बागेश्वर। युवा कल्याण विभाग द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जनपद बागेश्वर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। सामूहिक लोकनृत्य वर्ग में बागेश्वर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने संयुक्त रूप से किया।

यह भी पढ़ें 👉  बाढ़ सुरक्षा कार्य और जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, चीरा बगड़-कर्मी मार्ग पर घंटों चक्काजाम

पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी तथा युवा विधायक सुरेश गढ़िया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि उत्तराखंड की लोकधारा, कला और युवा सृजनात्मकता को बढ़ावा देने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

बागेश्वर जनपद से लोकगीत, लोकनृत्य, भाषण, पेंटिंग, कहानी लेखन और विज्ञान मेला सहित विभिन्न विधाओं में कुल 33 कलाकारों ने प्रतिभाग किया। टीम का नेतृत्व गणेश धपोला द्वारा किया गया, जबकि ममता रावल, निर्मला फर्त्याल, अजय चन्दोला और कैलाश राम टीम लीडर के रूप में साथ रहे। सभी प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों और निर्णायकों की सराहना प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  इण्डोर स्टेडियम बागेश्वर में 1 जून से सजेगा 'विशेष बाल योग संस्कार शिविर,बच्चों को सिखाए जाएंगे जीवन जीने के गुर

राज्य स्तर पर तृतीय स्थान मिलने पर बागेश्वर लौटने पर टीम का भव्य स्वागत किया गया। विधायक पार्वती दास, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री भूपेश उपाध्याय, जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रवीन्द्र कोहली, दीप जोशी, रवीन्द्र हरड़िया समेत कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें 👉  70 वर्षीय बुजुर्ग को तीन किमी कंधों पर ढोकर पहुंचाया सड़क तक, पेसिया गांव की तस्वीर ने खोली विकास की पोल

स्थानीय जनों ने कहा कि बागेश्वर के युवाओं की प्रतिभा लगातार राज्य स्तर पर पहचान बना रही है। युवा कलाकारों ने इसे अपने जिले और संस्कृति के लिए गर्व का क्षण बताया।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp