बागेश्वर। बैंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित 42वीं राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले व प्रदेश का मान बढ़ाया। बागेश्वर की अलीशा मनराल ने अंडर 49 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि गोकुल गोस्वामी ने इंडिविजुअल पूमसे वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में गर्ल्स टीम ने पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रचा। वहीं ओवरऑल परिणाम में उत्तराखंड टीम ने पूरे भारत में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जो प्रदेश के लिए गर्व की उपलब्धि है।
पदक विजेता
1. अलीशा मनराल (अंडर 49 किग्रा) — स्वर्ण पदक
2. गोकुल गोस्वामी (इंडिविजुअल पूमसे) — कांस्य पदक
जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन बागेश्वर ने सभी पदक जीतने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम सदस्यों को बधाई दी। संघ ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की निरंतर मेहनत और समर्पण से यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के रजत जयंती वर्ष में ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने प्रदेश और बागेश्वर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। पिछले 25 वर्षों में ताइक्वांडो खेल में प्रदेश के खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपनी पहचान स्थापित की है।
शुभकामनाएं देने वालों में शामिल रहे:
ताइक्वांडो एसोसिएशन अध्यक्ष शेखर त्रिपाठी, द्रोणाचार्य अवार्डी कमलेश तिवारी, सचिव दरवान सिंह परिहार, विधायक पार्वती दास, विधायक सुरेश गडिया, जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, जिला खेल अधिकारी गुंजन बाला, युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार, अनिल कार्की, किरण नेगी, गजेंद्र, महेंद्र परिहार सहित टीम कोच गोकुल खेतवाल, जगदीश जोशी, ललित नेगी, आशीष धपोला, मनीष गडिया और विवेक नेगी शामिल रहे।
एसोसिएशन ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी जिले के खिलाड़ी इसी तरह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त कर प्रदेश व देश का मान बढ़ाते रहेंगे।








