logo

दवा कंपनी में फैली दुर्गन्ध, अचानक से कई महिला कर्मचारी हुई बेहोश, चिकित्सालय में भर्ती

खबर शेयर करें -

काशीपुर में एक दवा कंपनी में अचानक से एक साथ कई महिला कर्मचारी बेहोश हो गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को कंपनी में कोई दुर्गंध फैली, जिसके बाद अचानक से एक बाद एक कई महिला कर्मचारी बेहोश होती चली. इस घटना के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई।

कंपनी के मैनेजमेंट ने तत्काल बेहोश महिला कर्मचारियों को काशीपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: शराब के नशे में वाहन चलाकर चालक को पड़ा भारी, पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज

जानकारी के अनुसार काशीपुर में मुरादाबाद सड़क में एक दवा फैक्ट्री है। कल भी वहा रोजाना की तरह सभी कर्मचारी फैक्ट्री में काम कर रहे थे, लेकिन अचानक से कुछ महिलाओं का दम घूटने लगा। साथ ही महिलाओं को चक्कर भी आने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे राष्ट्रीय खेलों का समापन

बताया जा रहा है कि इसके बाद 6 से ज्यादा महिला कर्मचारी अचानक से बेहोश हो गई। महिला कर्मचारियों के बेहोश होते ही कंपनी में अफरा-तफरी का माहौल मच गया फैक्ट्री का मैनेजर ने अन्य स्टाफ के साथ तत्काल बेहोश महिलाओं को काशीपुर के निजी चिकित्सालय में लेकर गई, जहां महिला कर्मचारियों का इलाज चल रहा है। कंपनी के मैनेजर ने बताया कि फैक्ट्री में कोई केमिकल गिर गया था, जिसकी वजह से दुर्गंध फैली, जिसे महिलाएं बर्दाश्त नहीं कर पाई। ऐसे में कुछ महिला कर्मचारी बेहोश हो गई, जिन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक ने बताया कि सभी महिलाए फिलहाल पूरी तरह से स्वस्थ है।

Share on whatsapp