logo

आशा कार्यकत्रियों एवं एमपीडब्ल्यू के लिए आयुर्वेद चिकित्सा प्रशिक्षण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : आयुर्वेद विभाग की ओर से आशा कार्यकत्रियों एवं एमपीडब्ल्यू के लिए आयुर्वेद चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डा. निष्ठा शर्मा कोहली ने भगवान धनवंतरी के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया। यह प्रशिक्षण जनपद में संचालित 11 आयुष्यमान आरोग्य मंदिरों के अंतर्गत कार्यरत आशा कार्यकत्रियों एवं एमपीडब्ल्यू को आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु दिया गया। मास्टर ट्रेनर डा. एजल पटेल एवं डा. बिपिन चंद्र ने समुदाय में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार, स्वस्थ जीवन शैली, एनसीडी स्क्रीनिंग, योग, आहार-विहार, ऋतुचर्या, दिनचर्या, पंचकर्म, मर्म चिकित्सा और पोषण संबंधी महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम में आयुष मिशन के नोडल अधिकारी डा. संजय आगरी तथा डीपीएम गौरव बिष्ट भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 43 आशा कार्यकत्रियों एवं एमपीडब्ल्यू को प्रशिक्षित किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों का जनाक्रोश फूटा, बागेश्वर में निकाली विशाल रैली
Ad
Share on whatsapp