logo

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर विधायक दिलीप सिंह रावत की टिप्पणी का विरोध, माफी की मांग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। लैंसडाउन विधायक दिलीप सिंह रावत द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर की गई टिप्पणी का उत्तराखंड सवाल संगठन ने कड़ा विरोध किया है। संगठन ने इसे महान क्रांतिकारी का अपमान बताते हुए विधायक से सार्वजनिक माफी की मांग की है।
संगठन के अध्यक्ष रमेश पांडेय कृषक द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि विधायक दिलीप सिंह रावत ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के क्रांतिकारी योगदान को लेकर अत्यंत आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश में संविधान और स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों में विश्वास रखने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञप्ति में कहा गया कि पेशावर विद्रोह के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली देश के महान स्वतंत्रता सेनानी हैं। उनका अपमान उत्तराखंड की चेतना, संघर्ष, संवेदना और जनआंदोलनों की विरासत का अपमान है।
संगठन ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस मामले में हस्तक्षेप कर पूरे देश से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान से जुड़े विषयों पर सार्वजनिक प्रतिनिधियों को संयमित और जिम्मेदार भाषा का प्रयोग करना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीमा का प्रहरी घर नहीं लौट सका, जहरखुरानी का शिकार बने BSF हेड कॉन्स्टेबल सत्यपाल सिंह, सफर बना जिंदगी का आखिरी पड़ाव
Ad
Share on whatsapp