logo

बाल पत्रिका एवं दीवार पत्रिका निर्माण कार्यशाला का समापन, प्रशिक्षुओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बागेश्वर में आयोजित पांच दिवसीय बाल पत्रिका एवं दीवार पत्रिका निर्माण कार्यशाला का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हो गया। 29 जून से 3 जुलाई तक चली कार्यशाला में डीएलएड के 54 प्रशिक्षुओं ने भाग लेते हुए साहित्यिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षुओं ने बाल पत्रिका और दीवार पत्रिकाओं का निर्माण करने के साथ-साथ कविता, कहानी, निबंध, यात्रा-वृत्तांत और डायरी लेखन जैसी विभिन्न साहित्यिक विधाओं में अपनी रचनाएं तैयार कीं। इसके अलावा विषय-वस्तु के प्रभावी प्रस्तुतीकरण, नाट्य मंचन, समूह गतिविधियों और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। समापन अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा तैयार बाल एवं दीवार पत्रिकाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसकी अतिथियों और विशेषज्ञों ने सराहना की।
कार्यशाला के मुख्य संदर्भदाता एवं ‘बालप्रहरी’ के प्रधान संपादक उदय किरौला ने कहा कि बाल पत्रिका बच्चों की कल्पनाशीलता, संवेदनशीलता और अभिव्यक्ति को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने भावी शिक्षकों से विद्यालयों में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समन्वयक रवि कुमार जोशी ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य प्रशिक्षुओं में सृजनात्मक लेखन, संपादन, प्रस्तुतीकरण और भाषा कौशल का विकास करना था, जिसे प्रतिभागियों ने पूरी लगन और उत्साह के साथ सफल बनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डायट प्राचार्य चक्षुष्पति अवस्थी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 विद्यार्थियों की रचनात्मकता और अनुभवात्मक अधिगम पर विशेष बल देती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं भावी शिक्षकों को विद्यालयों में नवाचार आधारित शिक्षण अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।
समापन समारोह में प्रतिभागियों द्वारा तैयार बाल पत्रिकाओं, दीवार पत्रिकाओं एवं अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार पांडे, डॉ. के.एस. रावत, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. बी.डी. पांडे, श्रीमती पूजा लोहुमी, डॉ. संदीप कुमार जोशी, श्री कैलाश प्रकाश चंदोला, डॉ. दीपा जोशी पाण्डेय, डॉ. भुवन चन्द्र, डॉ. उर्मिला बिष्ट कन्याल, डॉ. हरीश चन्द्र जोशी, डॉ. सी.एम. जोशी, डॉ. दया सागर, श्रीमती रुचि पाठक सहित संस्थान के समस्त प्रवक्ता, कर्मचारी एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आरसेटी में फास्ट फूड प्रशिक्षण से युवाओं को मिल रही स्वरोजगार की राह,27 युवाओ को दिया जा रहा है प्रशिक्षण
Ad
Share on whatsapp