logo

नौ सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष वाहिनी ने भरी हुंकार, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जन समस्याओं को लेकर जिला संघर्ष वाहिनी एक बार फिर मुखर हो गई है। शनिवार को वाहिनी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई तो व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गरुड़ महाविद्यालय में NSUI का दबदबा, अंजली कबडोला अध्यक्ष निर्वाचित

संघर्ष वाहिनी ने जिला अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने, निर्माणाधीन नए वार्ड का कार्य जल्द पूरा कराने, अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट को यथावत बनाए रखने तथा 108 एंबुलेंस सेवा को सुदृढ़ करने की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  खेल महाकुंभ में बागेश्वर की बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन, खो-खो और वॉलीबाल में प्रथम

इसके अलावा संगठन ने मजियाखेत-तुनेरा मोटर मार्ग के दोनों ओर नालियों का निर्माण कराने, मेहनरबूंगा बायपास मार्ग का डामरीकरण कराने, नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान करने तथा नगर पालिका की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की।

वाहिनी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महेंद्र सिंह करायत के नाम से स्वीकृत मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का भी समर्थन व्यक्त किया और कहा कि जनहित के मुद्दों पर संगठन हमेशा जनता के साथ खड़ा रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  UPI शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन

इस दौरान मनीष चौबे, रिजवान खान, नवीन चौबे, विजय परिहार, अंकुर उपाध्याय, पवन परिहार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp