logo

अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

बागेश्वर: जनपद में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत झिरौली पुलिस ने एक व्यक्ति को 14 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश … Read more

कथित आपत्तिजनक फोटो को लेकर महिला ने मांगी फॉरेंसिक जांच, कहा सच सामने आए और मुझे न्याय मिले

बागेश्वर। विधायक और एक स्थानीय महिला को लेकर सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के मामले में युवक के जेल जाने के बाद अब इस प्रकरण में महिला का पक्ष भी सामने आया है। महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, राज्य महिला आयोग, … Read more

बारिश से दिव्यांग दंपति का मकान क्षतिग्रस्त, रेडक्रॉस ने पहुंचाई राहत

बागेश्वर। लगातार हो रही बारिश के बीच सुमगढ़ गांव में एक दिव्यांग दंपति का आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया। बुधवार रात हुई भारी बारिश के कारण गांव निवासी उछाप सिंह का मकान टूट गया। उछाप सिंह और उनकी पत्नी दोनों दिव्यांग हैं। उनके बच्चे रिश्तेदारों के साथ गांव से बाहर रहते हैं, ऐसे में मकान … Read more

पुश्तैनी जमीन को लेकर पूर्व सैनिक का धरना, प्रशासन ने विवादित स्थल का किया निरीक्षण,सोलर प्लांट तीन दिन में हटाने के निर्देश

बागेश्वर। न्याय की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे मजगांव निवासी पूर्व सैनिक महिपाल सिंह रावत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व सैनिक का आरोप है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। तहसील से लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक शिकायत करने … Read more

धपोली के पास पहाड़ी से गिरा मलबा, सड़क किनारे खड़े दो वाहन क्षतिग्रस्त

कांडा-बागेश्वर मार्ग पर बारिश बनी आफत, जेसीबी से मलबा हटाने का काम जारी बागेश्वर। लगातार हो रही बारिश के बीच कांडा-बागेश्वर मोटर मार्ग पर धपोली के पास अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा। मलबे की चपेट में सड़क किनारे पहले से खड़े दो वाहन भी आ गए। मलबा गिरने से … Read more

वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, डीएफओ आदित्य रल पिथौरागढ़ भेजे गए, प्रकाश चंद्र आर्या को मिली बागेश्वर की कमान

बागेश्वर के डीएफओ आदित्य रल पिथौरागढ़ भेजे गए, प्रकाश चंद्र आर्या को मिली बागेश्वर की जिम्मेदारी देहरादून : शासन ने भारतीय वन सेवा एवं वन विभाग के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल करते हुए विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों की नई तैनाती की है। जारी आदेश में प्रमुख वन संरक्षक से लेकर उप वन संरक्षक … Read more

बागेश्वर में रेडक्रॉस का मानवीय अभियान जारी

बागेश्वर में मानसून सीजन में आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए रेडक्रॉस सोसायटी बागेश्वर लगातार सक्रिय है। सोसायटी के स्वयंसेवी बारिश और आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों तक पहुंचकर राहत सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। अब तक जिलेभर में 30 से अधिक परिवारों को राहत सामग्री वितरित की जा चुकी है। वही आज … Read more

सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन 14वें दिन भी जारी, ग्रामीणों ने कहा-निर्माण शुरू होने तक नहीं थमेगा आंदोलन

कपकोट। फुलवाड़ी-खाईंधार सड़क निर्माण की मांग को लेकर सड़क संघर्ष समिति का सांकेतिक क्रमिक अनशन 14वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को सापुली गांव की निवासी हेमा देवी (40) और इंदिरा देवी (43) क्रमिक अनशन पर बैठीं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। संघर्ष समिति के … Read more

केंद्रीय औषधि भंडार का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता जांच के लिए 10 दवाओं के नमूने लिए

बागेश्वर। आमजन को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और मानकों के अनुरूप दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित केंद्रीय औषधि भंडार, बिलौना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दवाओं के भंडारण, अभिलेखों और गुणवत्ता संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अपर आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, … Read more

बाझीरौठ में महिला की मौत के बाद वन विभाग अलर्ट, ट्रैप कैमरा और पिंजरा लगाया

बागेश्वर। कांडा तहसील क्षेत्र के बाझीरौठ में महिला की मौत के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। हालांकि, विभाग ने स्पष्ट किया है कि महिला की मौत गुलदार के हमले से हुई है या नहीं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विभाग को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के … Read more