logo

केंद्रीय औषधि भंडार का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता जांच के लिए 10 दवाओं के नमूने लिए

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। आमजन को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और मानकों के अनुरूप दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित केंद्रीय औषधि भंडार, बिलौना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दवाओं के भंडारण, अभिलेखों और गुणवत्ता संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
अपर आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी बागेश्वर के निर्देश पर किए गए निरीक्षण में दवाओं के तापमान एवं आर्द्रता नियंत्रण, कोल्ड-चेन व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, बैच नंबर, एक्सपायरी प्रबंधन और FEFO (पहले समाप्त होने वाली दवा पहले जारी करने) व्यवस्था की जांच की गई। इसके साथ ही रैकिंग, स्वच्छता और दवाओं के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था भी देखी गई।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न श्रेणियों की दवाओं के 10 वैधानिक नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए लिए गए। इन नमूनों को राजकीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
औषधि निरीक्षक ने भंडार प्रभारी को नारकोटिक एवं मनःप्रभावी दवाओं को सुरक्षा मानकों के अनुरूप तालाबंद अलमारी में रखने के निर्देश दिए। वहीं एक्सपायरी दवाओं को उपयोग योग्य दवाओं से अलग कर सुरक्षित एवं तालाबंद स्थान पर रखने को कहा गया, ताकि इनके गलती से उपयोग या निर्गमन की संभावना न रहे।
पूजा रानी ने बताया कि सुरक्षित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। जनपद के सरकारी और निजी औषधि भंडारों एवं प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण और दवाओं की गुणवत्ता जांच आगे भी जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर, बिजली बिलों की गड़बड़ियां एक माह में सुधारने के निर्देश
Ad
Share on whatsapp