logo

एसआईआर के तहत जारी सभी 42,426 नोटिसों की सुनवाई शत-प्रतिशत पूर्ण

बागेश्वर, विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त दावे-आपत्तियों एवं जारी नोटिसों की सुनवाई की प्रगति को लेकर अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दावे-आपत्तियों से संबंधित सभी प्रकरणों का … Read more

रवाई खाल में दरका पहाड़, सड़क पर आया भारी मलबा,दोनों ओर यातायात ठप, देखे वीडियो

बागेश्वर। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का सिलसिला जारी है। रवाई खाल के समीप अचानक पहाड़ का बड़ा हिस्सा भरभराकर सड़क पर आ गिरा। भारी मात्रा में मलबा आने से मार्ग के दोनों ओर यातायात बाधित हो गया और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बताया … Read more

लगातार हो रही बारिश से सरयू घाट तक पहुंचा नदी का पानी

बागेश्वर। जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। लगातार बारिश के चलते सरयू और गोमती नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। सरयू नदी का पानी सरयू घाट तक पहुंचने से नदी किनारे रहने वाले लोगों और कारोबारियों में चिंता बढ़ गई। हालांकि दोपहर बाद जलस्तर … Read more

राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में युवा कांग्रेस ने जताई नाराजगी

बागेश्वर। राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में दर्ज एफआईआर और कथित शुद्धिकरण कार्यक्रम को लेकर युवा कांग्रेस ने विरोध जताया। युवा कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश महासचिव भीम कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर कोतवाली पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और मामले में कार्रवाई की मांग की। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव भीम कुमार … Read more

गरुड़ रोड पर गिरा विशाल पेड़, फायर सर्विस ने खुलवाया मार्ग

बागेश्वर। मानसून के बीच गरुड़ रोड पर अढौली के समीप विशाल पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को काटकर सड़क से हटाया और यातायात सुचारु कराया। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन … Read more

कांडा-बाजड़-सिमकुना सड़क पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, युवक की मौत,एक गंभीर घायल

बागेश्वर : कांडा-बाजड़-सिमकुना मोटर मार्ग पर थरन के समीप एक ऑल्टो कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी सुबह ग्रामीणों को नदी किनारे पलटी कार दिखाई देने के बाद हुई। सूचना … Read more

दहेज हत्या के मामले में महिला के पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बागेश्वर। कौसानी क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसकी मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है, जहां से मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 20 जून 2026 को मृतका के … Read more

रामलीला मैदान में शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस ने दी तहरीर,16 लोगों पर कार्रवाई की मांग

बागेश्वर : हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित तौर पर यज्ञ और गंगाजल छिड़ककर मैदान का शुद्धिकरण किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले में जिला कांग्रेस कमेटी बागेश्वर के जिलाध्यक्ष अर्जुन चंद्र भट्ट ने कोतवाली … Read more

28 करोड़ के डीएमएफ फंड में घोटाले का आरोप,कांग्रेस ने जिला कार्यालय में आज भी दिया धरना

बागेश्वर। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के करीब 28 करोड़ रुपये के फंड में कथित अनियमितता और घोटाले का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बसंत कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएमएफ फंड के उपयोग से जुड़े अभिलेखों की जांच कर पूरे मामले का जल्द … Read more

जिला अस्पताल में मरीज से अभद्र व्यवहार का आरोप,मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग

बागेश्वर। जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची एक महिला मरीज के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर एनएसयूआई और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक गिरजाशंकर जोशी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया गया … Read more