logo

शुद्धिकरण विवाद पर गरुड़ में गरजी कांग्रेस, युवा कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद भाजपा की ओर से किए गए कथित शुद्धिकरण हवन को लेकर उत्तराखंड में सियासी घमासान तेज हो गया है। इसी मामले के विरोध में बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गरुड़ के ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर भाजपा का … Read more

बघर के वरीना तोक में भूस्खलन का खतरा, कई मकानों पर मंडरा रहा संकट

कपकोट। ग्राम सभा बघर के वरीना तोक में भूस्खलन के खतरे ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार बारिश के बीच कई परिवारों के आवासीय मकानों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो स्थिति गंभीर हो सकती है। बताया गया … Read more

42 दिन से सड़क के लिए आंदोलन, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश ऐठानी बोले- सरकार दे रही सिर्फ झूठे आश्वासन

कपकोट। फुलवारी–फुलाचौरा–खाईधार–थलीधार मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन 42वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन स्थल पर पहुंचे पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश ऐठानी ने सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर ग्रामीणों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। हरीश ऐठानी ने कहा कि 42 दिन से ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर … Read more

उफनती सरयू में बह रहे व्यक्ति को युवकों ने बचाया, फायर टीम की मदद से पहुंचाया अस्पताल

बागेश्वर। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते सरयू नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है और नदी उफान पर है। इसी बीच मंगलवार शाम सरयू नदी के तेज बहाव में बह रहे एक व्यक्ति को स्थानीय युवाओं ने अपनी तत्परता और सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। प्राप्त जानकारी … Read more

बारिश में बागनाथ मंदिर के अंदर पहुंच रहा पानी,प्राचीन धरोहर के संरक्षण पर उठे सवाल,पुरातत्व विभाग पर अनदेखी का आरोप

बागेश्वर की प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहर बाबा बागनाथ मंदिर और बाणेश्वर मंदिर के संरक्षण और रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लगातार हो रही बारिश के बीच बागनाथ मंदिर के अंदर पानी पहुंचने से मंदिर परिसर में जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। वहीं मंदिर की छत और संरचना पर उगे पीपल के … Read more

बारिश में टूटा बुजुर्ग का आशियाना, अपनों ने नहीं संभाला, रेडक्रॉस ने बढ़ाया मदद का हाथ

बागेश्वर। लगातार हो रही बारिश के बीच फलटनिया गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग तारा सिंह के मकान का ऊपरी हिस्सा अचानक क्षतिग्रस्त होकर निचले हिस्से में जा गिरा। हादसे के दौरान तारा सिंह घर में अकेले थे। गनीमत रही कि हादसे में उनकी जान बच गई। मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद बुजुर्ग के सामने रहने … Read more

बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 2 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

बागेश्वर। मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (देहरादून) द्वारा 2 सितंबर (बुधवार) को जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और अति तीव्र बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बच्चों की … Read more

औद्योगिक निवेश को गति देने और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर जोर, जनपद में आयोजित होगा बायर-सेलर मीट

बागेश्वर, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र समिति एवं जिला स्तरीय निर्यात समिति की बैठक संपन्न* जनपद में औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सभागार में जिला उद्योग मित्र … Read more

आपदा हो या मेडिकल इमरजेंसी, 112 पर मिलेगी मदद

112 आपातकालीन सेवा की दी जानकारी, बागेश्वर। पुलिस की ओर से जिले में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत स्कूलों में छात्र-छात्राओं को आपातकालीन नंबर 112 और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में दूरसंचार पुलिस टीम के साथ एनडीआरएफ के जवानों ने भी प्रतिभाग किया। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा के निर्देश … Read more

विज्ञान संगोष्ठी में अवनी प्रियदर्शनी ने मारी बाजी, दक्शीष उपाध्याय दूसरे स्थान पर

बागेश्वर। पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज में विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उत्तराखंड राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, देहरादून के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में विकासखंड के 20 विद्यालयों से … Read more