logo

बागेश्वर के युवक का कमरे में मिला शव, छह माह पहले हुई थी शादी

बागेश्वर। बागेश्वर जनपद के गरुड़ ब्लॉक के जिनखोला निवासी मनोज जोशी (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। वह देवाल बाजार में किराए के कमरे में रहता था और जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकोट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। शनिवार शाम लगभग पांच बजे से मनोज का परिवार उससे संपर्क … Read more

राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में एनसीसी दिवस धूमधाम से मनाया गया

बागेश्वर : राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में आज एनसीसी दिवस बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनसीसी अधिकारी संजय सिंह जनोटी ने किया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने आकर्षक मार्चपास्ट किया और उसके बाद विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ पेंटिंग, भाषण और … Read more

पुंगर घाटी में विकास की अनसुनी पुकार,शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व पेयजल संकट पर ग्रामीणों ने उठाई आवाज़

बागेश्वर। आज़ादी के समय महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन से लेकर कई स्वतंत्रता संग्रामों में योगदान देने वाले और आज भी अपने अस्सी प्रतिशत युवाओं को सेना में भेजने वाले पुंगर घाटी क्षेत्र की बुनियादी जरूरतें आज भी अधूरी हैं। प्रचुर खनिज संपदा होने और राज्य व केंद्र को बड़ा राजस्व देने के बावजूद यह … Read more

कमस्यार घाटी में भालू का बढ़ता आतंक,वन विभाग ने ट्रैप कैमरे लगाए, दिन-रात गश्त तेज

बागेश्वर। धरमघर क्षेत्र के अंतर्गत कमस्यार घाटी में भालू की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए बागेश्वर वन प्रभाग अलर्ट पर है। चन्तोला, सिमायल, औलानी, नरगोली, देवतोली और भैसूड़ी जैसे प्रभावित गांवों में भालू की आवाजाही पर नजर रखने के लिए विभाग ने ट्रैप कैमरे लगा दिए हैं। साथ ही वन क्षेत्र और आबादी की सीमा … Read more

एनसीसी दिवस पर 81 यूके बटालियन बागेश्वर में रंगारंग कार्यक्रम, कैडेट्स ने दिखाई प्रतिभा

बागेश्वर। एनसीसी दिवस के अवसर पर 22 नवंबर 2025 को 81 यूके बटालियन, बागेश्वर के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स ने समूह नृत्य, एकल नृत्य और एकल गीत जैसी मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया। उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा और आत्मविश्वास ने उपस्थित सभी … Read more

बागेश्वर : कमस्यारघाटी के बगराटी गांव में बड़ी कार्रवाई,स्वतंत्रता सेनानियों के गलत नामों वाला शिलापट विभाग ने हटाया

बागेश्वर कांडा : उपजिलाधिकारी कांडा डॉ. ललित मोहन तिवारी के निर्देशों और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष ललित पन्त की पहल के बाद पंचायत राज विभाग को अपनी गलती सुधारनी पड़ी। स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के कड़े विरोध के चलते रविवार सुबह विभागीय टीम जिला मुख्यालय से करीब 68 किलोमीटर दूर स्थित बगराटी गांव … Read more

कैंचीधाम के पास बड़ा हादसा, हल्द्वानी आ रही बरातियों की XUV खाई में लुढ़की_तीन शिक्षकों की मौत

कैंची धाम के पास राती घाट के मध्य कार हादसे में तीन बारातियों की मौत एक घायल। सभी सवार अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। नैनीताल के भवाली खैरना अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में शाम लगभग 6 बजे एक कार हादसे का शिकार हो गई। वाहन में 4 शिक्षक सवार थे जो बारात में अल्मोड़ा के हौलबाग … Read more

यूथ इंडिया एकेडमी की बड़ी उपलब्धि,अग्निवीर भर्ती में 55 से अधिक युवा चयनित, क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल

बागेश्वर। सेना भर्ती की तैयारी करा रही जिले की प्रतिष्ठित यूथ इंडिया एकेडमी ने एक बार फिर अपनी क्षमता और गुणवत्ता का प्रमाण दिया है। सेवानिवृत्त कैप्टन नारायण सिंह के निर्देशन में संचालित यह निःशुल्क प्रशिक्षण अकादमी वर्ष 2017 से अब तक सैकड़ों युवाओं को सैन्य सेवाओं के लिए तैयार करती आई है। इस वर्ष … Read more

गरुड़ बाजार में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,600 मीटर क्षेत्र में अस्थायी अतिक्रमण हटाया

बागेश्वर गरुड़। हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को गरुड़ बाज़ार में तहसील प्रशासन ने व्यापक स्तर पर अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। तहसीलदार निशा रानी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने बाज़ार के पंजास चौराहे से दोपहर 12 बजे जेसीबी मशीन के साथ अभियान शुरू किया और लगभग 600 मीटर क्षेत्र … Read more

गणित शिक्षण को गतिविधि आधारित बनाने की दिशा में अहम कदम, डायट बागेश्वर में कार्यशाला का तीसरा दिवस रहा ज्ञानवर्धक

बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बागेश्वर में आयोजित पाँच दिवसीय गणित लैब गतिविधि विकास आधारित अभिमुखीकरण कार्यशाला का तीसरा दिवस 22 नवंबर को उत्साह और उपयोगी गतिविधियों के साथ सम्पन्न हुआ। जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए कुल 50 एलटी एवं सहायक अध्यापकों ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता की। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य … Read more