logo

एनसीसी दिवस पर 81 यूके बटालियन बागेश्वर में रंगारंग कार्यक्रम, कैडेट्स ने दिखाई प्रतिभा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर।
एनसीसी दिवस के अवसर पर 22 नवंबर 2025 को 81 यूके बटालियन, बागेश्वर के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स ने समूह नृत्य, एकल नृत्य और एकल गीत जैसी मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया। उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा और आत्मविश्वास ने उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी में बहे व्यक्ति की तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन जारी

कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रेनिंग जेसीओ भोपाल सिंह रावत ने की। इस दौरान कई विद्यालयों के एनओ और सीटीओ अपने-अपने कैडेट्स के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से कैप्टन एम.एस. धामी (जीआईसी मंडलसेरा), लेफ्टिनेंट दीपा खाती (सीपीएस बागेश्वर), थर्ड ऑफिसर हेम चंद्र पांडेय (एनएमआईसी), थर्ड ऑफिसर हिमांशु चौबे (सीपीएस बागेश्वर), सीटीओ प्रियांका भाकुनी (आनंदी अकादमी) और सीटीओ शिवानी थापा (एमवीएम) उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी में फंसे युवक को दमकल टीम ने सुरक्षित निकाला

कार्यक्रम की सफलता में पीटीबीडी कॉलेज के कैडेट्स तथा 81 यूके बटालियन के पीआई स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पीआई स्टाफ में सीएचएम सुनील कुमार, हवलदार भीम रे गुरूंग, हवलदार रिद्धि बद्र थापा, डीएफआर शबीर अहमद भट, हवलदार लुक बद्र घट्टी और हवलदार विजयेंद्र थापा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में पहली बार उगा जापानी फल पर्सीमन, पूर्व सैनिक गोविंद सिंह परिहार की पहल से किसानों को नई उम्मीद

सीओ सत्येंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने एनसीसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को अनुशासन, देशभक्ति और सेवा भाव अपनाने की प्रेरणा दी।

एनसीसी दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास, टीम भावना और राष्ट्रीय सेवा के प्रति समर्पण को सशक्त करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp