logo

15 वर्षीय कल्पेश उपाध्याय ने राष्ट्रीय शूटिंग में रचा इतिहास, 25 मीटर पिस्टल में नेशनल क्वालिफाई

बागेश्वर : नेशनल राइफल एसोसिएशन द्वारा दिल्ली 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप आयोजित की है। 11वें दिन उत्तरखंड के 15 वर्षीय युवा पिस्टल शूटर कल्पेश उपाध्याय ने अपना लोहा मनवाया है। 25 मीटर के खेल में 600 अंकों में से 534 अंक लेकर नेशनल क्वालिफाई कर लिया है। इससे पहले पिछले वर्ष कल्पेश उपाध्याय 10 मीटर … Read more

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधियों का आधारभूत पांच दिवसीय प्रशिक्षण

बागेश्वर : पंचायती राज विभाग के राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधियों का आधारभूत पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। जिले की 16 न्याय पंचायतों में यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त रूप से समझाना तथा ग्रामीण विकास में उनकी भूमिका … Read more

खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का पुरड़ा में हुआ शुभारंभ, पहले दिन अंडर-14 व 19 बालिकाओं की प्रतियोगिताएं संपन्न

बागेश्वर : गरुड़ विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत पुरड़ा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता 2025-26 का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ की गई। उद्घाटन अवसर पर ग्राम प्रधान पुरड़ा राजेन्द्र थायत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र … Read more

खड़ी बाजार में छत से गिरकर पूर्व सैनिक की मौत, संदिग्ध हालात में हुआ हादसा

बागेश्वर। नगर के खड़ी बाजार क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान मंडलसेरा, जीतनगर निवासी 40 वर्षीय प्रकाश राम पुत्र जसौद राम के रूप में हुई है, जो पूर्व में आईटीबीपी में सेवाएं दे चुके थे। प्राप्त … Read more

अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेताओं के नाम सामने आना कांग्रेस के आरोपों की पुष्टि : प्रदीप टम्टा

बागेश्वर अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के पूर्व विधायक की पत्नी द्वारा किए गए कथित खुलासे के बाद उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। बागेश्वर पहुंचे पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने इस मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस … Read more

अंकिता भंडारी प्रकरण में नाम सामने आने के बाद भड़का आक्रोश, एनएसयूआई ने फूंका सीएम व सरकार का पुतला

बागेश्वर। अंकिता भंडारी हत्याकांड में पूर्व विधायक की पत्नी द्वारा लिए गए कथित नामों को लेकर जिले में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कमलेश गड़िया के नेतृत्व में एसबीआई तिराहे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि … Read more

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, न्याय पंचायत स्तर पर जनसमस्याओं का समाधान

बागेश्वर असों और आरे में बहुद्देशीय शिविरों के माध्यम से समाधान* न्याय पंचायतों में पहुँची प्रशासनिक सेवाएं, जनसमस्याओं पर प्रभावी कार्यवाही: जन-जन की सरकार कार्यक्रम से मजबूत हुआ सरकार और जनता का संवाद जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड कपकोट की न्याय पंचायत असों एवं विकासखंड बागेश्वर की न्याय पंचायत … Read more

चमोली में भयानक हादसा, स्कूल से बच्चे को उठा ले गया भालू, मची दहशत

चमोलीः उत्तराखंड के चमोली में भयानक हादसा हुआ है। जहां सोमवार को एक जंगली भालू स्कूल में पहुंच गया। छात्रों में चीख-पुकार मच गई। भालू के डर से बच्चे कमरे में छिपते दिखे। एक छात्र को भालू उठा ले गया। वहीं, स्कूल प्रबंधक, शिक्षकों और बच्चों की तत्परता से छात्र की जान बचाई गई है। … Read more

छात्रसंघ ने परिसर खेल मैदान से डंपर एवं अन्य सीज़ वाहनों को तत्काल हटाने की मांग की

छात्र संघ बागेश्वर परिसर ने जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन कोर्ट आदेश की आड़ में खेल मैदान में सीज़ वाहनों के दुरुपयोग का आरोप बागेश्वर। छात्र संघ बागेश्वर परिसर द्वारा निदेशक के माध्यम से जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भेजते हुए बीड़ी पांडे परिसर, बागेश्वर में स्थित खेल मैदान में पिछले एक वर्ष से अधिक समय से … Read more

कांग्रेस पार्टी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल मूलभूत सुविधाओं और सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का उठाया मुद्दा

बागेश्वर। जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों ने आज जिलाधिकारी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की कमी, जंगली जानवरों के बढ़ते हमले, खराब एवं जर्जर सड़कों की स्थिति तथा सड़क निर्माण कार्यों में कथित भ्रष्टाचार के मामलों को प्रमुखता से उठाया गया। ज्ञापन सौंपने के … Read more