logo

अंगदान जागरूकता के लिए रेडक्रॉस का विशेष अभियान, आठ लोगों ने ली शपथ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर,
भारतीय रेडक्रॉस समिति बागेश्वर द्वारा जनपद में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य लोगों को अंगदान के महत्व से अवगत कराना और उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करना है।
अभियान के तहत अब तक आठ लोग अंगदान की शपथ ले चुके हैं। वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोग तेजी से इस मुहिम से जुड़ रहे हैं। शपथ लेने वालों में आलोक पांडे, माया चंदोला (सदस्य), दीपक पाठक (प्रदेश प्रतिनिधि), कैलाश चंद्र जोशी (व्यवसायी), संजय सिंह (सदस्य), संजय कुमार (सदस्य), अक्षय चनियाल और रमेश पर्वतीय शामिल हैं।
जनपद सचिव रेडक्रॉस आलोक पांडे ने बताया कि अंगदान की शपथ केवल व्यक्तिगत संकल्प नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए 9058651918 पर संपर्क कर सकते हैं।
समिति ने निर्णय लिया है कि यह जागरूकता अभियान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग अंगदान के लिए प्रेरित हो सकें और जरूरतमंदों को जीवनदान मिल सके।

Share on whatsapp