logo

औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों पर सघन औचक निरीक्षण, दो दवाओं के नमूने जांच को भेजे

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जनस्वास्थ्य संरक्षण और दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड के निर्देश पर बागेश्वर नगर में औषधि निरीक्षक द्वारा मेडिकल स्टोरों का सघन औचक निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई अपर आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, देहरादून तथा जिला अधिकारी बागेश्वर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में की गई।
निरीक्षण के दौरान औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत निर्धारित मानकों का पालन जांचा गया। टीम ने दवा दुकानों के लाइसेंस की शर्तों, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेखों का मौके पर सत्यापन किया।
इसके साथ ही दुकानदारों को दवाओं को निर्धारित तापमान पर सुरक्षित रखने और मेडिकल स्टोर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर दो दवाओं के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए औषधि विश्लेषणशाला भेजा गया है।
औषधि विभाग ने स्पष्ट किया है कि दवाओं के निर्माण, भंडारण, वितरण और विक्रय में वैज्ञानिक और नियामक मानकों का पालन अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया, 210 करोड़ का साम्राज्य खड़ा किया : गिरधारी लाल साहू का वीडियो वायरल
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp