logo

तीन लैब सीज, 10.50 लाख का जुर्माना लैब टेक्नीशियन ही कर रहे पैथोलॉजिस्टिक के साइन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर।। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणविभाग उत्तराखंड और जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को जनपद में संचालित विभिन्न लैब्स का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान तीन पैथोलॉजी लैबो में व्यापक स्तर पर कमियां पाई गई जिन पर 10 लाख का जुर्माना लगाकर सीज किया गए है। जबकि एक लैब पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमित मिश्रा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मां भगवती लैब, शिवम पैथोलॉजी लैब तथा कालिका लैब में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, फायर सेफ्टी, पॉल्यूशन एवं क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट से संबंधित आवश्यक पंजीकरण दस्तावेजों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। साथ ही ब्लड जांच रिपोर्ट्स में पैथोलॉजिस्ट के हस्ताक्षर न होने सहित अन्य नियमों के उल्लंघन पाए गए। उन्होंने बताया कि विभाग ने इन गंभीर कमियों को देखते हुए मां भगवती लैब, शिवम पैथोलॉजी सेंटर, पर 2.5-2.5लाख व कालिका पैथलॉजी सेंटर पर 5 लाख का जुर्माना लगाकर तीनों लैब्स को क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत तत्काल प्रभाव से सीज करने की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि चन्दन डायग्नोस्टिक लैब के निरीक्षण में कुछ कमियां पाई गई है कमियों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही उस पर भी 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
जांच समिति में तहसीलदार बागेश्वर रितु गोस्वामी,,, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ चंद्र शेखर पाठक, डॉक्टर आकाश कुमार, राजस्व निरीक्षक सुंदर परिहार , राजस्व उप निरीक्षक कुंदन प्रसाद, हेमन्त परिहार शामिल थे ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वैराली के बहुउद्देशीय शिविर में 46 शिकायतों का निस्तारण, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी
Ad
Share on whatsapp