logo

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर छुपा रहा था पहचान

खबर शेयर करें -

कपकोट : पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसने बाइक की पहचान छिपाने के लिए असली नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगा दी थी तथा वाहन को माडिफाई भी कर दिया था।
पुलिस के अनुसार 22 अप्रैल को बसकुना निवासी दीपक सिंह मेहता ने थाना कपकोट में अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना दी थी। प्राथमिकी के आधार पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचना उपनिरीक्षक संजय धौनी को सौंपी गई। चोरी गई बाइक की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई तथा लगातार पतारसी-सुरागरसी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कांडा टैक्सी स्टैंड की बदहाली पर यूकेडी ने उठाई आवाज, जनसंवाद में गिनाईं समस्याएं

पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान आरोपित जगदीश चंद्र को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। वह हड़बाड़ निवासी है। पूछताछ में सामने आया कि उसने बाइक की असली नंबर प्लेट हटाकर उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा दी थी, ताकि उसकी पहचान छिपाई जा सके। मामले में धारा 318(4) तथा 336(3) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की है। आरोपित को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण के विरोध में कपकोट में कांग्रेस ने थानाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
Ad Ad
Share on whatsapp