बागेश्वर। सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने 26 सितंबर को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार 26 सितंबर को विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अवकाश के दौरान विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक की शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं होंगी।
जिलाधिकारी ने जिले के अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और उन्हें अनावश्यक रूप से घर से बाहर न जाने दें। प्रशासन ने परिस्थितियों को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की है।
26 सितंबर को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा।
ADVERTISEMENTS







