logo

स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध, कौसानी चाय को मिले नई पहचान— जिलाधिकारी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर,

जिला कार्यालय में आज जिलाधिकारी आकांक्षा कोंड़े की अध्यक्षता में कौसानी चाय बागान एवं टी प्रोडक्शन यूनिट से उत्पादित चाय के प्रभावी विपणन एवं ब्रांडिंग को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में REAP (Rural Enterprise Acceleration Project) के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को सशक्त बाजार उपलब्ध कराने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि REAP की भूमिका केवल उत्पाद क्रय तक सीमित न रहकर, उसकी प्रभावी मार्केटिंग, सुदृढ़ सप्लाई चेन, ब्रांडिंग एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की पैकेजिंग सुनिश्चित करना है। उन्होंने निर्देशित किया कि कौसानी की उच्च गुणवत्ता वाली चाय को एक मजबूत ब्रांड के रूप में विकसित किया जाए, जिससे यह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी विशिष्ट पहचान बना सके।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी के माता-पिता का दिल्ली में धरना, सवाल—‘न्याय से पहले नियुक्ति क्यों?’ दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर खोला मोर्चा

साथ ही जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक शिल्पी पंत को निर्देशित किया कि कौसानी चाय का समुचित रूप से आकर्षक पैकेजिंग सुनिश्चित करते हुए 15 अप्रैल तक बाजार हेतु तैयार आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण पैक्ड उत्पाद की आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता में रखा जाए, ताकि इसे शीघ्र ही बाजार में उतारा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में पशुपालकों को वितरित किया जा रहा बरसीम और जई का बीज, 250 से अधिक पशुपालकों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि यह पहल विशेष रूप से क्षेत्र की महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि बड़ी संख्या में महिला स्वयं सहायता समूह इस उत्पादन गतिविधि से जुड़े हुए हैं। उत्पाद को बेहतर बाजार उपलब्ध होने से महिलाओं की आय में वृद्धि होगी तथा उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बल मिलेगा।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि कार्यों में समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित की जाए। उत्पादन से लेकर पैकेजिंग और मार्केटिंग तक प्रत्येक चरण के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  खदानों का संचालन बंद होने पर जिला कार्यालय में धरने पर बैठे ग्रामीण, वैधानिक आधार बताने की मांग

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, पीडी परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, डीडीओ संगीता आर्या, टी बोर्ड मैनेजर मनोज प्रमोद कुमार कौसानी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि समन्वित प्रयासों के माध्यम से कौसानी चाय सहित अन्य स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराते हुए जनपद को एक सफल एवं आत्मनिर्भर मॉडल के रूप में स्थापित किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp