logo

बागेश्वर में पशुपालकों को वितरित किया जा रहा बरसीम और जई का बीज, 250 से अधिक पशुपालकों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पशुपालन को बढ़ावा देने और पशुपालकों को चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग की ओर से चारा बीज वितरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत बागेश्वर नगर क्षेत्र स्थित पशुचिकित्सालय में पशुपालकों और किसानों को बरसीम और जई का बीज वितरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से 250 से अधिक पशुपालकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार में गुलदार का जानलेवा हमला, 42 वर्षीय महिला की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

विभाग की इस पहल से पशुपालकों को अपने पशुओं के लिए हरा चारा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे चारे की व्यवस्था करने में होने वाली परेशानी कम होने के साथ ही पशुपालन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

आज से लगातार चल रहा वितरण कार्यक्रम

पशुचिकित्सालय में संचालित वितरण कार्यक्रम को लेकर डॉ. हेमा राठौर ने बताया कि पशुपालकों को लाभ पहुंचाने के लिए आज से चारा बीज वितरण लगातार किया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक पशुपालकों तक इस योजना का लाभ पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्गों का हाल जानने घर-घर पहुंची बागेश्वर पुलिस, चौपाल लगाकर महिलाओं और ग्रामीणों को बताए सुरक्षा के उपाय

पशुपालकों ने जताया आभार

लाभार्थी पशुपालक नवीन सिंह ने बताया कि पशुपालन विभाग की ओर से उन्हें लगातार चारा बीज वितरण का लाभ मिल रहा है। आज भी उन्हें इस पहल का लाभ मिला है। वहीं, पशुपालक मंजू देवी ने भी बताया कि उन्हें विभाग की ओर से लगातार लाभ मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी, केंद्रों पर लटके ताले

पशुपालकों ने विभाग की इस पहल को उपयोगी बताते हुए कहा कि इस तरह की योजनाओं से पशुपालन में सहयोग मिलता है। बरसीम और जई के बीज वितरण से पशुपालकों को हरे चारे की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp