logo

आदित्य रत्न का पिथौरागढ़ तबादला, प्रकाश आर्य ने संभाली बागेश्वर वन प्रभाग की कमान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर वन प्रभाग में विदाई एवं स्वागत समारोह, आदित्य रत्न को दी विदाई

बागेश्वर। बागेश्वर वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी पद पर कार्यरत आदित्य रत्न (आईएफएस) का स्थानांतरण पिथौरागढ़ वन प्रभाग होने पर बुधवार को वन प्रभाग के चिंतन-मंथन सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। वहीं नवागत प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश आर्य का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

समारोह में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आदित्य रत्न के साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव और संस्मरण साझा किए। उनके एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और सहयोग की सराहना की गई। विशेष रूप से मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम, वन अपराधों पर अंकुश और वन संरक्षण के क्षेत्र में किए गए प्रयासों को सराहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की

वन क्षेत्राधिकारियों और कार्यालय स्टाफ ने आदित्य रत्न को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी कार्यकाल की सफलता की कामना की। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके पिथौरागढ़ वन प्रभाग में नई तैनाती के लिए भी शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री प्रोत्साहन खिलाड़ी योजना के तहत नगर पालिका स्तर पर चयन ट्रायल, 80 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

इस अवसर पर नवागत प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश आर्य का भी स्वागत किया गया। वन प्रभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और विभागीय कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

समारोह के अंत में बागेश्वर वन प्रभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ वन संरक्षण, संवर्धन तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम समेत विभागीय दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  फुलवाड़ी सड़क आंदोलन को वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण न्यास का समर्थन, आमरण अनशन की चेतावनी

समारोह में प्रभारी उप प्रभागीय वनाधिकारी महेंद्र सिंह गुसाईं, वन क्षेत्राधिकारी बागेश्वर श्याम सिंह करायत, वन क्षेत्राधिकारी कपकोट नारायण दत्त पांडे, वन क्षेत्राधिकारी गरुड़खेत प्रदीप कांडपाल, वन क्षेत्राधिकारी धरमघर विक्रम सिंह कैड़ा, वन क्षेत्राधिकारी ग्लेशियर कुं. डौली डोभाल सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और वन परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp