logo

महाविद्यालय परिसर में एबीवीपी-एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में मारपीट, एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रेम दानू गंभीर घायल, प्रेम दानू ने लगाया हमले का आरोप, सौरभ जोशी ने नकारे आरोप

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। महाविद्यालय परिसर में एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के बाद हाथापाई हो गई। घटना में एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रेम दानू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायल प्रेम दानू ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। प्रेम दानू ने कहा कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं की ओर से उनके साथ लगातार मारपीट की जाती रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले वर्ष भी उनके साथ मारपीट की गई थी। उनका आरोप है कि आज भी उनके साथ धारदार हथियार से मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया गया, जिसमें वह घायल हो गए। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली से पहले अग्निशमन विभाग अलर्ट, बाजार में चलाया जागरूकता अभियान

वहीं, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वह एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करने के लिए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आगामी चुनाव को देखते हुए उन पर जबरन आरोप लगाए जा रहे हैं और चुनाव में अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सौरभ जोशी ने स्पष्ट किया कि उनके द्वारा किसी भी तरह की मारपीट नहीं की गई।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर मंथन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस मामले से जुड़े लोगों से जानकारी जुटा रही है। दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Share on whatsapp