logo

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन खिलाड़ी योजना के तहत नगर पालिका स्तर पर चयन ट्रायल, 80 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन खिलाड़ी योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए नगर पालिका स्तर पर चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए आयोजित ट्रायल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान बागेश्वर में संपन्न हुआ। इसमें नगर पालिका क्षेत्र से कुल 80 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया।

चयन ट्रायल के बाद चार आयु वर्गों और 12 खेलों में चयनित प्रतिभागी अब जनपद स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, कराटे, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, वालीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, टेबल टेनिस और कबड्डी को शामिल किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर 21 स्थानों पर गूंजा राष्ट्रगीत, 7105 लोगों ने किया सामूहिक गायन

योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को प्रतिमाह दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि तथा खेल उपकरण खरीदने के लिए 10 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित कर उनकी प्रतिभा को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  26 सितंबर को बागेश्वर में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

चयन ट्रायल को संपन्न कराने में प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी किरन परिहार, जिला खेल समन्वयक बागेश्वर, खेल विभाग के कमलेश तिवारी, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहयोग किया।

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस और खेल क्षमता का आकलन करने के लिए 30 मीटर फ्लाइंग, मेडिसिन बॉल, 6×10 शटल रन, वर्टिकल जंप और 800 मीटर रन जैसी बैटरी टेस्ट प्रक्रिया भी अपनाई गई। खिलाड़ियों का चयन 14 से 17, 17 से 19, 19 से 21 और 21 से 23 वर्ष के आयु वर्ग में किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  3.6 तीव्रता से कांपी धरती, पांच किमी गहराई पर रहा केंद्र

जिला क्रीड़ा विभाग के अनुसार चयनित खिलाड़ियों को आगामी जनपद स्तरीय प्रक्रिया में प्रतिभाग का अवसर मिलेगा, जहां उनकी खेल प्रतिभा के आधार पर आगे का चयन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp